श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री गणेश पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पहले दिन हुई 10 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव का श्री वार्ष्णेय मंदिर, जीटी रोड, हरिगढ़ पर भव्यता पूर्वक शुभारंभ हुआ है। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार, श्री वार्ष्णेय मंदिर पर आयोजित होने वाले इस श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार, 14 सितंबर 2026 को सांयकाल हरिगढ़ के राजा श्री गणेश जी महाराज की 10 फ़ीट ऊँची विशालकाय मूर्ति की स्थापना, अभिषेक एवं भजन संध्या के साथ हुआ है। यह श्री गणेश पूजा महोत्सव 14 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर तक चलेगा।
श्री गणेश महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर अलीगढ महापौर प्रशांत सिंघल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजी राजीव शर्मा, हनुमंत राम गांधी, डा कमलेश वार्ष्णेय, पार्षद राज बहादुर गुप्ता, अतुल गुप्ता ख्यालीराम, सी ए गौरव वार्ष्णेय, डा पारस सैनी, विजय कुमार गुप्ता, अरविन्द चौहान, गोपाल वार्ष्णेय चूरन, राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप, ललित वार्ष्णेय, एडवोकेट किशोर कुमार, मुकेश राजानी, प्रदीप गुप्ता जयदीपक, इंजी हरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, लाजेश शेखर सर्राफ, सी ए दिवाकर वार्ष्णेय, उमेश सरकोंडा, सुभाष लिटिल, अनमोल रतन वार्ष्णेय, डा कमलेश वार्ष्णेय, अजय लिथो, अनुराग वार्ष्णेय, अमृत पाल वार्ष्णेय, डा प्रशांत गुप्ता, बाँके बिहारी बंसल, गोपाल अग्रवाल, मनोज गौतम, राजेश कुमार, विपिन सूट, त्रिलोक कुमार, संचित गुप्ता दवाई, हर्षित कुमार, मोहित वार्ष्णेय जय शिव, जय प्रकाश जिंक, सुधीर कुमार वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, शिव कुमार दीक्षित, देवेश कुमार वार्ष्णेय ज्वेलर्स, अतुल गुप्ता आदि ने सर्व प्रथम पूजन कर श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
भजन संध्या और अतिथियों का स्वागत
इस अवसर पर चली भजन संध्या में भजन गायक के भजनों पर भक्त देर रात्रि तक झूमते रहे। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक एवं मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय, अमित किताब, अजय राज लिथो, अश्विनी वार्ष्णेय, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र वार्ष्णेय महादेव, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय, तनुराग वार्ष्णेय, अमित किताब, आमोद महाशय, प्रवीण टप्पल, राम वार्ष्णेय, डा भुवनेश कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुराग वार्ष्णेय, शिब्बू वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सौरभ सैनी, अभिनव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता मोनू, सुशील वार्ष्णेय वंशिका, आकाश वार्ष्णेय भैयाजी, विकास गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्रमोद टोनी टोन, शिवम शर्मा, नितिन राजानी, पुनीत फ्लेक्स, सचिन बजाज, हरीश चंद्र वार्ष्णेय, शुभम वाटशने, राजीव वार्ष्णेय धर्मकाँटा, विकास सिंह, राजुल घी, मोहित अरोरा, योगेश गुप्ता सोनू, विशाल वार्ष्णेय सर्राफ, अशोक कुमार चंचल, निशा वार्ष्णेय, रचना अमित सर्राफ, वंदना वार्ष्णेय मेटल, सीमा बालाजी, कल्पना लिथो, तृप्ति गुप्ता, शुभी वार्ष्णेय, सरिता साई, नमिता वार्ष्णेय, इंजी नेहा वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, सोनी वार्ष्णेय, शिवा वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय गोल्डन लीफ आदि ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया है।
भक्तों की परिक्रमा और पुरस्कार वितरण
इस अवसर पर चली भजन संध्या में भक्त देर रात्रि तक गजानन की भक्ति में डूबे रहे। इस अवसर पर उपस्थित भाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया है। भक्तों ने गजानन की पांच, सात परिक्रमा लगाकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है। श्री गणेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार, मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 को सांय 7 बजे से कानपुर के बजरंग सोनी एवं साथी कलाकारों द्वारा संगीतमई सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जायेगा।