श्री महावीर जैन स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को मिले अनूठे टाइटल

श्री महावीर जैन स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को मिले अनूठे टाइटल

कुरुक्षेत्र में श्री महावीर जैन स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह शिक्षक दिवस समारोह निजी होटल पर्ल मार्क में हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को उनकी विशिष्ट खूबियों, कार्यशैली एवं योगदान के आधार पर विशेष टाइटल प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को दिए गए इन अनूठे टाइटल्स ने इस समारोह को और भी अधिक यादगार बना दिया।

प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण और उनकी कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का काम करते हैं। इस पूरे समारोह में सभी शिक्षकों ने भी बहुत उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्कूल प्रबंधन की तरफ से भी दी गई बधाइयां

इस विशेष अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा भी शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। पूजा शर्मा जो कि प्रधानाचार्या हैं श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल रेलवे रोड कुरुक्षेत्र की, उन्होंने इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment