श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़, राधे-राधे की गूंज के साथ हुआ कान्हा का जन्मोत्सव

श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़, राधे-राधे की गूंज के साथ हुआ कान्हा का जन्मोत्सव

श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि व्यवस्था में सहयोग कर रहे कार्यकर्ताओं के पसीने छूट गए।

  • श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री कृष्ण के जन्म के साथ गूंजी राधे राधे।
  • प्रातः दुग्धभिषेक, सांय काल फूल बंगला और महाआरती का हुआ आयोजन।
  • मध्य रात्रि 12 बजे कन्हैया जी के जन्म के समय यमुना पार लीला देखने उमड़ी भारी भीड़।
  • नन्दोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 8 सितंबर 2026 को होगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का शुभारंभ और दुग्धाभिषेक

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दुग्धाभिषेक कार्यक्रम से हुआ। पंडित मनोज मिश्रा, पंडित महेश बृह्मचारी जी, पंडित रोहित मिश्रा, पंडित हरिओम उपाध्याय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के मध्य दूध, दही, शहद, गंगाजल व इत्रादि से लड्डू गोपाल जी का दुग्धाभिषेक कराया। दुग्धाभिषेक के पश्चात भक्तों ने हवन कुंड मे आहुति देकर विश्व शांति की प्रार्थना की। साथ मे श्री वार्ष्णेय दिवस पर भगवा झंडा फहराया गया।

मंदिर की सजावट और आकर्षक झांकियां

इस अवसर पर सायंकल के समय सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण को सतरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया। फूल बंगले में महकते वातावरण में पालने में झूलते आकर्षण का केंद्र खुद बाल रुप में लड्डू गोपाल जी रहे। भक्तों में तो पालना झुलाने की होड़ ही लगी रही। इस बार श्री वार्ष्णेय मंदिर परिसर मे अशोक वाटिका मे सीता माता की झांकी, भगवान विष्णु के दशावतार के दिव्य दर्शन, भगवान भोलेनाथ की जटाओं मे से प्रवाहित हो रही माँ गंगा की अनुपम झाँकी के साथ मे, भगवान शंकर के बड़े बड़े डमरु की विशालकाय आकृति, भगवान जगन्नाथ की झाँकी, माता वैष्णो देवी के दर्शन, बहुत ही सुंदर रामदरबार की एल ई डी झांकी के साथ साथ अन्य कई जीवंत झाँकियाँ भी अपनी छटा बिखेर रही थी।

ठाकुर जी के दर्शन और मध्य रात्रि जन्मोत्सव लीला

मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फूल बंगला के मध्य जब ठाकुर जी ने आकर्षक परिधानों में भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त तो मानो पागल हो उठे। भाव विह्वल होकर राधे नाम का गुण गान करने लगे। रात्रि में 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के समय दुग्धभिषेक हुआ। तदुपरांत वसुदेव बने मन्दिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले वासुदेव जी कान्हा जी को सूप में रखकर यमुना पार कर नंदबाबा के यहाँ छोड़कर आये। इस लीला को देखने दूर दूर से भक्त श्री वार्ष्णेय मंदिर पहुचे।

आयोजन में उपस्थित गणमान्य लोग

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को सफल बनाने के लिए श्री वार्ष्णेय मन्दिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले, धीरेन्द्र गुप्ता फोटो वाले, दिनेश चंद्र भट्टे वाले, सुभाष लिटिल, नीरजा गुप्ता लिटिल, भुवनेश वार्ष्णेय, गुलाब चंद सुपारी वाले, राहुल गुप्ता स्क्रेप, नीरू स्क्रेप, अनिल वार्ष्णेय सासनी, बृजेश कंटक, राजू गणपत, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, अंकित वार्ष्णेय, एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय, देवेंद्र ठेकेदार, गौरव पीतल, घनेन्द्र वार्ष्णेय महादेव, संतोष डिब्बा, संदीप वार्ष्णेय घी, एडवोकेट मनोज गुप्ता, सी ए अतुल गुप्ता, अनूप गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, गौरव एल्ड्राप, अनुपम सज्जू, पारस गुप्ता, मनीष नीलगिरि, रौनक वार्ष्णेय, कमल गुप्ता बाबा, शैलेन्द्र शैलू, जीतेन्द्र कुमार जीतू, कृष्ण कुमार कान्हा, मन्दिर महंत प0 मनोज मिश्रा, पंडित महेश ब्रह्मचारी, पंडित रोहित मिश्रा, पंडित हरिओम मिश्रा, निखिल वार्ष्णेय, गिरधर वार्ष्णेय, सुनील मित्तल, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, अनिल राज गुप्ता, सुनयना गुप्ता, योगेश एल आई सी, निर्भय गुप्ता, एडवोकेट संजीव वार्ष्णेय, अनंत राम गांधी, नीटू शर्मा, गिरीश वार्ष्णेय, बंटी विशाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

नन्दोत्सव का आगामी आयोजन

श्री वार्ष्णेय मन्दिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि कान्हा के जन्म की खुशी में नन्दबाबा के यहां नन्दोत्सव का भव्य आयोजन 8 सितंबर 2026 को रात्रि 8 बजे से श्री वार्ष्णेय मन्दिर प्रांगण में होगा। सम्पूर्ण मन्दिर परिसर को नन्दगाँव का रूप दिया जाएगा। आप सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं। प्रेषक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक प्रवक्ता श्री वार्ष्णेय मंदिर अलीगढ़ मो0 9837213549

Share:

Comments

Leave a comment