श्री वार्ष्णेय मंदिर में 8 सितंबर 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य नन्दोत्सव

श्री वार्ष्णेय मंदिर में 8 सितंबर 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य नन्दोत्सव

श्री वार्ष्णेय मंदिर अलीगढ़  में 8 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को भव्य नन्दोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री वार्ष्णेय मन्दिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने यह जानकारी दी है। कान्हा के जन्म की खुशी में यह आयोजन किया जाना तय किया गया है।

भजन संध्या और नन्दोत्सव का आयोजन

कान्हा के जन्म की खुशी में नन्दबाबा के यहां नन्दोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार को सांय 6 बजे से शुरू होगा। भजन संध्या एवं नन्दोत्सव का यह कार्यक्रम श्री वार्ष्णेय मन्दिर प्रांगण में आयोजित होगा।

नन्दगाँव का रूप लेगा मंदिर परिसर और 5253 वां जन्मदिवस

सम्पूर्ण मन्दिर परिसर को नन्दगाँव का रूप दिया जाएगा। इस वर्ष सभी भक्त मिलकर कान्हा का 5253 वा जन्मदिवस मना रहे हैं। नंद बाबा अनिल वार्ष्णेय सासनी वाले एवं नंदरानी विजयलक्ष्मी वार्ष्णेय ने अपील की है। इस अपील में कहा गया है कि आप सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी प्रेषक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक प्रवक्ता श्री वार्ष्णेय मंदिर अलीगढ़ द्वारा दी गई है और उनका मोबाइल नंबर 9837213549 है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment