श्री वार्ष्णेय मंदिर में सावन के चतुर्थ सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, 11 लीटर शहद से किया भोले बाबा का अभिषेक

अलीगढ़ के महानगर के मध्य स्थित भव्य श्री वार्ष्णेय मंदिर में सावन के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह आयोजन मंदिर में चल रहे श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।
मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक ने जानकारी दी कि भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में श्री वार्ष्णेयेश्वर महादेव भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया। मुख्य यजमान राहुल गुप्ता स्क्रैप वालों और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरू गुप्ता तथा यजमान लव गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी दामनी गुप्ता ने 11 लीटर शहद से भोले बाबा का अभिषेक किया।
मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक की पत्नी दीपिका वार्ष्णेय ने पंचामृत से भोले बाबा से जगत की खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा एवं पंडित महेश ब्रह्मचारी ने मंत्रोच्चार के मध्य वैदिक रीति से जलाभिषेक एवं भोले बाबा का श्रंगार कराया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने भगवान का जलाभिषेक किया। श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक श्री राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले, दीपिका वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय आधुनिक, रंजन वार्ष्णेय आधुनिक, श्रीमती अंजना वार्ष्णेय, लव गुप्ता, दामिनी वार्ष्णेय, श्याम जी कपड़े वाले और मन्जू वार्ष्णेय आदि ने भी जलाभिषेक किया।
रात्रि के समय ठाकुर जी को सवामनी भोग प्रसाद भी अर्पित किया गया। वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के जोशीले कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण व्यवस्था में विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिनेश चंद्र भट्टा वाले, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, संतोष डिब्बा, उमेश सरकोंडा, भुवनेश वार्ष्णेय, आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट, अनुपम सज्जू, गौरव गुप्ता, यतीश वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय बंटी, अंकित वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, निखिल वार्ष्णेय, विष्णु हरि गुप्ता, गिरीश वार्ष्णेय, बंटी जैसवाल आदि उपस्थित थे।