रेवाड़ी की श्री गणेशजी लाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रेवाड़ी की श्री गणेशजी लाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

अटल हिन्द के लिए मनोज गोयल की रिपोर्ट के अनुसार, रेवाड़ी के सेक्टर-3 स्थित श्री गणेशजी लाल धर्मशाला में गीता भागवत प्रचार सेवा भक्तवृंद रेवाड़ी के तत्वावधान में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।

वृंदावन से पधारीं जीवानुगा शैलवासिनी दासी जी ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान श्रीकृष्ण की शब्दमयी मूर्ति है। भगवान श्रीकृष्ण अपने परमधाम श्रीगोलोक जाने से पूर्व अपना प्रकाश रूप प्रकट करके श्रीमद्भागवत महापुराण ग्रंथ में प्रवेश कर गए थे। इसलिए यह साक्षात भगवान का स्वरूप है। इसकी पूजा एवं सेवा भी भगवान की तरह ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण चारों वेदों, महाभारत एवं 17 महापुराणों से बढ़कर है। यह सर्वशास्त्र शिरोमणि है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करने का अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है, जबकि इसका श्रवण करना देवताओं के लिए भी दुर्लभ माना गया है। उन्होंने हरिद्वार के आनंद घाट पर नारद जी द्वारा ज्ञान एवं वैराग्य के कल्याण के लिए आयोजित भागवत कथा का प्रसंग भी सुनाया।

कथा के चतुर्थ दिवस अजन्मा भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य लीला के रहस्य को श्रद्धालुओं के समक्ष विस्तार से समझाया गया। पंचम दिवस गिरिराज उत्सव मनाया गया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर लगभग 500 श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया

इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, पुरुषोत्तम गोयल कोसली वाले, राजेंद्र सिंघल, राकेश गुप्ता, महेंद्र गोयल, राजेश बहल, चंदा गोयल, नीता गुप्ता, सुशीला अग्रवाल, बबीता शर्मा, शशि भूषण, रमेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment