तरावड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजा नंद के घर आनंद भयो, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

तरावड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजा नंद के घर आनंद भयो, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

शिव शक्ति इंटर ग्लोब एकसपोर्ट प्रा. लि. तरावड़ी की ओर से तरावड़ी की पावन धरा पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का अद्भुत और भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। पूरा कथा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ नंदोत्सव मनाया।

श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथा और अनिरुद्धाचार्य महाराज के प्रवचन

पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की कथा सुनाई गई। कथा सुनते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर नंद के घर आनंद भयो और जय कन्हैया लाल की के जयघोष गूंजने लगे। महाराज जी ने देवकी-वसुदेव, कंस के अत्याचार और भगवान श्रीकृष्ण के धरती पर अवतरण की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की पुनः स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ, लेकिन उनके प्राकट्य से वह कारागार आनंद और प्रकाश से भर गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भागवत कथा का महत्व और जीवन में संदेश

महाराज जी ने कहा कि भागवत को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संदेश को अपने जीवन में उतारना आवश्यक है। कथा मनुष्य को अपने आचरण पर विचार करने और संस्कारों को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। आज मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में मानसिक शांति खोता जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को उसके संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य करती है। महाराज जी ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भक्ति, सेवा, दया, दान और सदाचार को स्थान दें।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति और जन्मोत्सव का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस दौरान विधायक भगवानदास कबीरपंथी, नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, रमेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमन गुप्ता, नाथीराम गुप्ता, राकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेश गुप्ता, नरेश बंसल, प्रमोद बंसल, कृष्ण चंद सिंगला, गौरव दिल्ली, आशीष दिल्ली, योगेश सहारनपुर, संजय यमुनानगर, संदीप मेरठ, अनुज गाजियाबाद, संतोष गुप्ता, शालू दिल्ली, शिखा गुप्ता, दीप्ती दिल्ली, मीनू, श्रुति सहारनपुर, रीना गाजियाबाद, अनिल गुप्ता, राजकुमार तायल, राहुल गुप्ता, तिलक राज मक्कड़, शीशपाल गुप्ता, राकेश गर्ग, मदन लाल सचदेवा, विनीत बंसल, रोशन लाल गुप्ता, रणदीप चौधरी, राजीव नारंग, राधेश्याम गर्ग, यश सलूजा, अमित रहेजा, विजय गोयल, नरेश गर्ग तथा मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment