हरियाणा में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार कर रही है लगातार काम : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़, 06 सितंबर। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को बवानी खेड़ा में आयोजित विकास संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में प्रदेश की भलाई के लिए काम कर रही है। सरकार 36 बिरादरियों सहित हर वर्ग के हित के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से हरियाणा की सिंचाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होने जा रहा है।
वर्ल्ड बैंक के सहयोग से नहरों का नवनिर्माण
वर्ल्ड बैंक के सहयोग से हरियाणा में 6000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से सभी प्रमुख नहरों और चैनलों आदि का नवनिर्माण किया जाएगा। इससे प्रदेश की सभी टेलों पर पानी पहुंचेगा। इसके अलावा बुटाना ब्रांच और सुंदर ब्रांच के कार्य भी मंजूर किए गए हैं। बुटाना ब्रांच का कार्य 211 करोड़ रुपये की लागत से मंजूर हुआ है। सुंदर ब्रांच का कार्य 190 करोड़ रुपये की लागत से मंजूर किया गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों और क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। सरकार सिंचाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार जुटी हुई है।
चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह का योगदान
केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व में हमारे इस क्षेत्र के सुधार में स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल का विशेष योगदान रहा है। इसके अलावा स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह का भी क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इस सूखे इलाके को हरा-भरा बनाने के लिए बहुत काम किए थे। सिंचाई विभाग के माध्यम से उन्होंने लिफ्ट इरिगेशन स्कीम लागू की थी। यह लिफ्ट इरिगेशन स्कीम अपने आप में एक बहुत बड़ी मिसाल है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी याद किया जाता है। उनके बाद अब नायब सिंह सैनी की वर्तमान सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
नहरों में पानी की उपलब्धता और स्वागत
उन्होंने कहा कि इस बार बारिश की कमी के चलते नहरों में पानी की कमी हो गई है। लेकिन जल्द ही नहरी पानी की 16 दिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जनसभा के संयोजक विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने बवानी खेड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। इस दौरान विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने हलके के विकास के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा।