कैथल में एसआई दलबीर सिंह बने इंस्पेक्टर, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने स्टार लगाकर दी बधाई

कैथल में एसआई दलबीर सिंह बने इंस्पेक्टर, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने स्टार लगाकर दी बधाई

कैथल पुलिस विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एसआई दलबीर सिंह इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआई दलबीर सिंह को इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट होने पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने स्टार लगाकर सम्मानित किया है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने दी बधाई

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का किया जिक्र

जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है। एसपी ने नव पदोन्नत हुए निरीक्षक का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेंगे।

पुलिस लाइन में है वर्तमान नियुक्ति

प्रवक्ता ने बताया कि दलबीर सिंह की वर्तमान में नियुक्ति पुलिस लाइन में है। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने दलबीर सिंह को स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share:

Comments

Leave a comment