नरवाना में सिल्वर जुबली मुकेश नाइट की तैयारियां जोरों पर, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे शिरकत

नरवाना में सिल्वर जुबली मुकेश नाइट 2026 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुकेश यादगार समिति रजिस्टर्ड नरवाना की एक बैठक संस्था के संरक्षक डॉ एस के सिंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
मुख्य अतिथि और गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी होंगे। इसके अलावा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी प्रदीप मोर शिरकत करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता हैदराबाद से व्यवसायी सुरेन्द्र अग्रवाल करेंगे।
सिल्वर जुबली और 50वीं पुण्यतिथि का विशेष आयोजन
इस बार की मुकेश नाइट सिल्वर जुबली के रूप में मनाई जाएगी क्योंकि यह नरवाना में होने वाली 25वीं मुकेश नाइट होगी। उप प्रधान संजय चौधरी और डॉ भूप सिंह ने जानकारी दी कि इस बार महान गायक मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि भी है। इसी वजह से यह मुकेश नाईट बहुत ही अनूठी, भव्य और विशेष होगी।
कार्यक्रम का समय और मुख्य आकर्षण
प्रेस प्रवक्ता गौतम गर्ग ने बताया कि इस बार मुकेश नाइट 23 अगस्त दिन रविवार को मिलन पैलेस में सायं 4:00 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में संगीत विख्यात दिनेश रहेजा और उनकी पार्टी द्वारा लाइव म्यूजिक पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस विशेष नाइट में कुछ विशेष मेहमान और पिछले वर्षों की मुकेश नाइट के विजेता कलाकार तथा मुख्य गायक अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
मुकेश रत्न अवार्ड और उपस्थित गणमान्य लोग
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मुकेश रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर सुदर्शन सिंगला, डॉ विश्वेन्द्र भार्गव, रमेश वर्मा, सुमित शर्मा, नरेश अरोड़ा, कृष्ण अरोड़ा, सतबीर शर्मा और पुनीत जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।