सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिला क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिरसा निवासी कपिल कुमार, गुरलाल सिंह, गुरविंद्र सिंह, गोबिंद सिंह व राजकुमार के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई

एंटी नारकोटिक्स सेल टीम सिरसा शहर के मेला ग्राउंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। यह युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान कपिल कुमार के रूप में हुई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गांव देसूजोधा और दादू में गिरफ्तारी

पुलिस ने जिले के गांव देसूजोधा क्षेत्र से गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए कालांवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने गांव दादू क्षेत्र से बाइक सवार युवक गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस गांव दादू क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।

गांव हांडीखेड़ा और डबवाली में दबिश

सिरसा सीआईए टीम ने गांव हांडीखेड़ा क्षेत्र से गोबिंद सिंह को हेरोइन सहित काबू किया है। डबवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी राजकुमार को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गोरीवाला चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते दिवस गांव कालुआना क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों रतन लाल व कुलदीप को हेरोइन सहित काबू किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जुटाई गई जानकारी के आधार पर मुख्य तस्कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment