सिरसा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सिरसा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सिरसा, 11 सितंबर। पुलिस ने मेडिकल नशा बेचने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत जिला क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सिरसा निवासी बबलू, हरप्रीत सिंह, रवि व दलबीर सिंह के रूप में हुई है।

थेहड़ मोहल्ला में पकड़े दो आरोपी

सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को इस मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली कार्रवाई थेहड़ मोहल्ला सिरसा क्षेत्र में की गई थी। पुलिस टीम गश्त के दौरान रविदास मंदिर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को वहां दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को काबू कर उनकी तलाशी ली। उनके कब्जे से कुल सात हजार 200 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में इन दोनों आरोपियों की पहचान बबलू व हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

करीवाला और कुत्ताबढ़ में भी छापेमारी

वहीं दूसरी ओर सीआईए की दूसरी टीम ने रानियां थाना क्षेत्र के गांव करीवाला में एक और कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीली दवाएं बेचने की फिराक में वहां खड़ा है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर रवि सिंह को काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से छह हजार 290 नशीली गोलियां बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने जिले के गांव कुत्ताबढ़ क्षेत्र से दलबीर सिंह को करीब एक हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज और आगे की जांच

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद की गई इन सभी प्रतिबंधित गोलियों को ड्रग विभाग के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस रिमांड अवधि के दौरान मेडिकल नशे की इस पूरी सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जरूरी जानकारी जुटाई जा सके

Share:

Comments

Leave a comment