सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, चूरापोस्त और हेरोइन बरामद

सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और चूरापोस्त बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार, सतपाल, कुलदीप सिंह और गुरमुख सिंह के रूप में हुई है।
गांव बेगू में दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सिरसा ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गांव बेगू में नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लेकर पैदल आता दिखाई दिया। वह व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है।
सीआईए डबवाली द्वारा हेरोइन बरामदगी
इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव भागसर क्षेत्र से सतपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही सीआईए डबवाली पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई भी की है। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को नौ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान कुलदीप सिंह व गुरमुख सिंह के रूप में हुई है।
कालांवाली क्षेत्र में हुई बाइक सवारों की गिरफ्तारी
यह पुलिस कार्रवाई गश्त और चेकिंग के दौरान की गई है। पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। वे युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।