सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा, 30 अगस्त। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलकार सिंह, जगसीर सिंह, मनप्रीत सिंह व रमनदीप के रूप में हुई है।

डबवाली क्षेत्र में हुई बाइक सवारों की गिरफ्तारी

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस डबवाली क्षेत्र के पक्का शहीदा नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बाइक सवार युवकों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान बलकार सिंह व जगसीर सिंह के रूप में हुई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रानियां कस्बा में पैदल युवक से हेरोइन बरामद

इसके अलावा पुलिस ने रानियां कस्बा के नानुआना रोड क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमनदीप के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नानुआना रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में इस आरोपी की पहचान रमनदीप के रूप में हुई।

चौटाला पुलिस चौकी द्वारा वांछित तस्कर की गिरफ्तारी

चौटाला पुलिस चौकी ने हेरोइन बरामदगी के मामले में वांछित नशा तस्कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ लड़ाई झगड़े, हत्या और गैर इरादतन हत्या के चार अभियोग डबवाली पुलिस थाना में पहले से दर्ज हैं।

Share:

Comments

Leave a comment