सिरसा, 11 सितंबर: पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है।
तस्करों की पहचान:
नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने शुक्रवार को जानकारी दी है। पुलिस टीम गश्त और चैकिंग के दौरान गांव करीवाला से होते हुए गांव बणी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव बणी के नजदीक एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया।
यह युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया।
पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में तस्कर की पहचान बलविंद्र सिंह के रूप में हुई।इसके अलावा डबवाली पुलिस ने ओढां क्षेत्र से पवन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पवन के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव लोहगढ़ में दबिश दी।
पुलिस ने गांव लोहगढ़ से लवप्रीत सिंह को हेरोइन सहित काबू किया।हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर हैप्पी सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
देसूजोधा पुलिस चौकी प्रभारी ने इस बात की जानकारी दी है। आरोपी लाखों रुपये की हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी वांछित था।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव बणी क्षेत्र से सुशील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सुशील को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
अदालत में पेश कर आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अवैध हथियार के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाएगी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।