सिरसा में युवा संघ पटेल नगर द्वारा आयोजित 29वें मां भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु

सिरसा में युवा संघ पटेल नगर द्वारा आयोजित 29वें मां भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु

मां भगवती के जागरण में जमकर झूमे श्रद्धालु

सतीश बंसल /सिरसा /31 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

सिरसा में युवा संघ पटेल नगर की ओर से एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालड़ा चौक पटेल बस्ती में 29 वां विशाल मां भगवती जागरण व भण्डारे का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ज्योति प्रचंड और रस्में

मुख्य सेवादार ललित कालड़ा ने पूरे आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ज्योत प्रचण्ड गोबिंद मितल फैशन कैंप वाले ने की। इसके अलावा माल्या अर्पण मंगत बांसल द्वारा किया गया। चुनरी अर्पण देव कुमार न्यू स्नोव्हाईट ड्राईक्लीन वाले ने की। वहीं श्रवण बंसल ने नारियल भेंट किया, जबकि विशेष सहयोगकर्ता खेम गोयल रहे।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जागरण के दौरान आए हुए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने चलो बुलावा आया है, तूने मुझे बुलाया शेरावालिये... जैसे सदाबहार भजनों का गुणगान किया। इन भजनों को सुनकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। श्रद्धालु पूरी रात जागरण में झूमते और थिरकते रहे।

आरती और प्रसाद वितरण

पूरी रात चले इस धार्मिक कार्यक्रम के बाद सुबह के समय आरती की गई। आरती संपन्न होने के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद और भंडारा वितरित किया गया। इस मौके पर बिट्टू ऐलावादी, यशपाल गुप्ता, दीपक खुराना, पंकज नागपाल, संदीप बब्बर, राजू मनचंदा, धर्मपाल, पंकज सोनी, राजकुमार फुटेला, दिलीप यादव सहित अन्य माता रानी के भक्तजन उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment