सिरसा के चोपटा में शेरांवाली नहर टूटने से खेतों में हुआ भारी जलभराव, धान की फसल डूबी

सिरसा के चोपटा में शेरांवाली नहर टूटने से खेतों में हुआ भारी जलभराव, धान की फसल डूबी

सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र में गुरुवार को शेरांवाली नहर टूटने से खेतों में जलभराव हो गया है। इस घटना की सूचना तुरंत सिंचाई विभाग को दी गई और इसके बाद नहर को नहराना हेड से बंद करवाया गया। नहर के टूटने की वजह से करीबन दर्जनों एकड़ धान की फसल में पानी भर गया है।

किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर के समय अचानक नहर में कटाव हो गया था। देखते ही देखते नहर में 40 फीट का चौड़ा कटाव हो गया और पानी बहुत तेजी से खेतों की तरफ बढ़ने लगा। इसके चलते साथ लगते सभी धान के खेतों में भारी जलभराव हो गया है।

सिंचाई विभाग की कार्रवाई और किसानों का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शेरांवाली नहर को नहराना हेड से पूरी तरह बंद करवाया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अचानक नहर का किनारा नीचे की तरफ धंस गया था।

इस स्थिति से निपटने के लिए किसान और सिंचाई विभाग के कर्मचारी मिलकर नहर को पाटने के काम में लगे हुए हैं। किसानों ने यह भी बताया कि नहर की समय पर सफाई और मरम्मत न होने के कारण ही यह नहर टूटी है। किसानों का कहना है कि इससे पहले भी नहर टूटने की वजह से उनकी फसल प्रभावित हो चुकी है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment