सिरसा के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, धूमधाम से मनाया जा रहा है शिवरात्रि पर्व

Team Atal Hind11 August 20261 min read12 viewsसिरसा
सिरसा के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, धूमधाम से मनाया जा रहा है शिवरात्रि पर्व

सिरसा जिलेभर में शिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।

प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सिरसा के तारा बाबा कुटिया सहित खाटू श्याम धाम, शिवपुरी धाम में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में लंगर-भंडारे का भी आयोजन किया गया है। शिव भक्तों ने परिवार सहित ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान शिव भोले को कावड़ चढ़ाई।

सावन शिवरात्रि का महत्व

शिव मंदिर के पुजारी गणेश शर्मा ने बताया कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है और सावन के प्रत्येक सोमवार और विशेषकर शिवरात्रि का दिन भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। सावन महीने की शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहा जाता है और इसका महत्व सबसे अधिक माना जाता है। महाशिव रात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक करने से कष्ट दूर होते हैं। यह भारतीय संस्कृति और परम्परा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो लोगों को एकजुट करता है और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देता है।

Share:

Comments

Leave a comment