सिरसा में बड़ा एक्शन: हेरोइन और अफीम के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और अफीम बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी बसंत सिंह, राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी हरमीत सिंह और मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी है।
सीआईए सिरसा पुलिस की कार्रवाई
सीआईए सिरसा पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान सिरसा शहर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बरनाला रोड पर एक स्कूटी सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया। वह युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे तुरंत दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
एलनाबाद पुलिस ने की सात ग्राम हेरोइन बरामद
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने जिले के गांव मल्लेकां क्षेत्र से एक कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को काबू किया है। यह युवक राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है जिसका नाम हरमीत सिंह है। पुलिस ने उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है।
सौ ग्राम अफीम के साथ आरोपी मोहित गिरफ्तार
सीआईए सिरसा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सौ ग्राम अफीम बरामद की है। सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार बरनाला रोड बिजलीघर के निकट एक युवक हेरोइन बेचने की फिराक में था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े युवक से पूछताछ की। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।