सिरसा में बड़ा एक्शन: महिला सहित तीन चूरापोस्त तस्कर गिरफ्तार, साढ़े दस किलोग्राम चूरापोस्त बरामद

सिरसा, 08 सितंबर। पुलिस ने जिला क्षेत्र से एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल दस किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस प्रभारी ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी।
ट्रक से पकड़ा गया चूरापोस्त
पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा से गांव दड़बा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव दड़बा के नजदीक एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से साढ़े नौ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान ट्रक ड्राइवर काला सिंह व सहायक राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
रानियां थाना क्षेत्र में महिला गिरफ्तार
उधर, रानियां थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से आधा किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी महिला की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक महिला थैला लेकर आती दिखाई दी। वह महिला पुलिस को देखकर वापस मुड़ गई। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। थैले की तलाशी लेने पर आधा किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।
मामला दर्ज कर जांच शुरू
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।