सिरसा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार और नशा बरामद

सिरसा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार और नशा बरामद

सिरसा, 28 अगस्त: पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिरसा निवासी हरदौल सिंह व मंगल सिंह के रूप में हुई है।

मंडी कालांवाली क्षेत्र में हरदौल सिंह गिरफ्तार

सीआईए कालांवाली प्रभारी ने शुक्रवार को अपनी जानकारी में बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को आता दिखाई दिया। वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उस आरोपी की पहचान हरदौल सिंह के रूप में हुई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गांव फरवाई क्षेत्र से मंगल सिंह गिरफ्तार

इसके अलावा सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव फरवाई क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गांव भरोखां के पास गश्त और पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान गांव फरवाई की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। युवक की नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी तो उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में तस्कर की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment