सिरसा: वीटा मिल्क प्लांट के पूर्व सीईओ भागीरथ तत्काल प्रभाव से निलंबित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए जांच के आदेश

सिरसा: वीटा मिल्क प्लांट के पूर्व सीईओ भागीरथ तत्काल प्रभाव से निलंबित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए जांच के आदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीटा मिल्क प्लांट सिरसा के पूर्व सीईओ भागीरथ को तत्काल प्रभाव से संस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ चार्जशीट करने व पूरे मामले की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उठाए गए कदमों के तहत की गई है।

मुख्यमंत्री शनिवार को सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान वे नागरिकों की तरफ से आई विभिन्न शिकायतों को सुन रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कुल 16 शिकायतें सुनीं और मौके पर ही कई शिकायतों का संतोषजनक निपटान किया।

विभिन्न शिकायतों पर दिए जांच के आदेश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्यमंत्री ने कई शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत जांच करने के आदेश दिए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को एक उपभोक्ता को उसकी पूरी राशि एक माह में ब्याज सहित देने के सख्त आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा एक अन्य शिकायत में दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के मामले में एसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं।

विभागों में लंबित शिकायतों पर नाराजगी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि विभाग में किसी भी तरह की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आती है कि आम जनता को अपनी शिकायतें लेकर सीधे उनके पास आना पड़ता है। इसके साथ ही, वन विभाग से जुड़ी एक शिकायत के मामले में भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment