रेवाड़ी के सोमाणी कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित क्षेत्र के प्रथम मैनेजमेंट, तकनीक एवं फार्मेसी संस्थान सोमाणी कॉलेज में आज सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर सुबह से ही गणपति बप्पा मोरया और मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य प्रांगण में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और महाआरती की गई।
इस अवसर पर डॉ. नविता ने कहा कि सोमाणी कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि संस्कारों का केंद्र है। इस संस्थान से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी आज देश के उच्चतम पदों पर कार्यरत हैं। ये विद्यार्थी क्षेत्र में अपने माता-पिता व संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। पूरे परिसर को फूलों, रंगोली और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था।
पूजा के बाद छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और भक्ति भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. आरती, प्रो. जगबीर सिंह, प्रो. राहुल, प्रो. वैशाली, प्रो. प्रीति, प्रो. किरण, प्रो. खुशी, प्रो. प्रवीण व सपोर्टिंग स्टाफ सहित सैकड़ों की तादाद में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को मोदक व प्रसाद वितरित किया गया।