रेवाड़ी के सोमाणी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस, भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

रेवाड़ी के सोमाणी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस, भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

देश की 79वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित रेवाड़ी के प्रथम तकनीकी संस्थान सोमाणी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में 15 अगस्त को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके बाद परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और प्रेरणादायक भाषण होंगे।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इनमें दिनेश सिंह शेखावत (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ, हरियाणा), श्री अशोक सोमाणी (अध्यक्ष, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड शिक्षा समिति, केएलपी कॉलेज रेवाड़ी), एडवोकेट विशाल सोमाणी (मेंबर सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया), एडवोकेट परिवर्तन सोमाणी (मेंबर बार काउंसिल दिल्ली), डॉ. सतीश खोला ढहिना (प्रधान, हरियाणा सेल्फ फाइनेंस प्राइवेट कॉलेज संगठन) एवं अंशुमन कुशवाहा (आईजीएल, जी.एम. रेवाड़ी) शामिल हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के जिला पार्षद, ब्लॉक समिति मेंबर, पंच, सरपंच, रेवाड़ी नगर पार्षद, स्वतंत्रता सेनानी एवं परिवार के सदस्य, शिक्षाविद एवं क्षेत्र के सभी प्रमुख व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां और तिरंगा यात्रा

प्रोफेसर आरती सिंह चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गर्व और देशभक्ति के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Share:

Comments

Leave a comment