सोनीपत: पुलिस फोर्स के साए में हटाया गया शहर का 500 टन कूड़ा, सफाई कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी थी मुसीबत

सोनीपत: पुलिस फोर्स के साए में हटाया गया शहर का 500 टन कूड़ा, सफाई कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी थी मुसीबत

सोनीपत शहर में sफाई कर्मियों की एक महीने से चल रही हड़ताल के कारण हर जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे। इस वजह से शहर में महामारियां फैलने का खतरा बढ़ गया था। इसे देखते हुए नगर निगम अधिकारियों ने बीती रात भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दो दर्जन से ज्यादा स्थानों से लगभग 500 टन कूड़ा उठवाया और उसे मुरथल स्थित कूड़े से बिजली बनाने वाले प्लांट तक पहुंचाया। इस कार्रवाई से शहर के आम लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर निगम द्वारा इस कूड़े की समस्या को देखते हुए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

  • 500 टन कूड़ा शहर के विभिन्न हिस्सों से हटाया गया।
  • अभियान की शुरुआत वीरवार रात 7 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक हुई।
  • भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो दर्जन से ज्यादा स्थानों से कूड़ा उठाया गया।
  • कूड़ा उठाकर मुरथल के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तक पहुंचाया गया।

नगर निगम का विशेष सफाई अभियान

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नगर निगम ने इस अभियान के लिए दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों और डोजर की मदद ली। सबसे पहले सेक्टर 23 के डंपिंग यार्ड को खाली करवाया गया। इसके बाद तिरंगा चौक, सुभाष स्टेडियम, महलाना रोड़, मिशन चौक, गुड़मंडी, आर्य नगर, ओल्ड रोहतक रोड़, कालूपुर चुंगी, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, आईटीआई चौक, एटलस रोड़, रेस्ट हॉउस, बस स्टेंड, कपड़ा मार्केट, बीज मार्केट, नंदवानी नगर, हेम नगर, सिक्का कॉलोनी और सब्जी मंडी के पास से कूड़े के ढेर हटवाए गए।

हड़ताल और महामारी का खतरा

सफाई मित्रों की हड़ताल के कारण सेक्टर 23 और बाबा धाम के पीछे वाले डंपिंग पॉइंट पूरी तरह से भर चुके थे। कूड़े के ढेरों में कीड़े चलने के कारण बीमारियां और महामारी फैलने का डर बना हुआ था। साथ ही, बाजारों में फैल रही बदबू के कारण दुकानदारों का व्यापार भी पूरी तरह से प्रभावित हो रहा था।

पुलिस कार्रवाई और मेयर की अपील

तीन दिन पहले जब सफाई करवाने की कोशिश की गई थी, तो हड़ताली कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के टायरों को पंचर कर दिया था। उन्होंने बस अड्डे के पास कूड़े की ट्राली भी पलट दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

मेयर राजीव जैन ने बताया कि सरकार ने सफाई मित्रों की ज्यादातर मांगे मान ली हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की तकलीफों को देखते हुए यह सफाई अभियान चलाया गया है। मेयर ने दुकानदारों से भी अपील की है कि वे जगह-जगह कूड़ा न फेंककर बाजार में एक ही स्थान पर कूड़ा इकट्ठा करें, ताकि मशीनों से उसे आसानी से उठाया जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment