सोनीपत में घर की अलमारी से पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सोनीपत में घर की अलमारी से पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के थाना खुर्द गांव में घर की अलमारी में रखी करीब चार तोले की सोने की चूड़ी गायब होने का मामला सामने आया है। चूड़ी गायब होने का पता उस समय चला, जब महिला ने उसे पहनने के लिए अलमारी खोली। काफी तलाश करने के बाद भी चूड़ी नहीं मिलीपरिवार ने घर में सफाई और कपड़ों के रख-रखाव का काम करने वाली महिला पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

थाना खुर्द निवासी महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सरिता की तबीयत खराब रहती है। इसी कारण घर की साफ-सफाई और कपड़ों के रख-रखाव के लिए गांव की किरण को काम पर रखा हुआ था। शिकायत के अनुसार, उसकी पत्नी की करीब चार तोले की सोने की चूड़ी अलमारी में रखी थी। सरिता ने चूड़ी पहनने के लिए अलमारी खोली तो वह वहां नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने घर और सामान में काफी तलाश की, लेकिन चूड़ी का पता नहीं चला। महाबीर का कहना है कि किरण ही घर में सफाई और कपड़ों के रख-रखाव का काम करती थी। इसीलिए परिवार ने उस पर चूड़ी चोरी करने का शक जताया है। शिकायत में पुलिस से महिला से पूछताछ कर चूड़ी बरामद कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत में चूड़ी की कीमत पांच लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। खरखौदा थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। चूड़ी की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment