सोनीपत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा मैराथन और सीआरपीएफ की साइकिल रैली का आयोजन

Team Atal Hind11 August 20261 min read29 viewsसोनीपत
सोनीपत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा मैराथन और सीआरपीएफ की साइकिल रैली का आयोजन

देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को सोनीपत में भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। तिरंगा मैराथन का आयोजन सुभाष स्टेडियम से लेकर लघु सचिवालय तक किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए तिरंगा यात्रा को रवाना किया। मैराथन के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे युवाओं की टोली जब निकली तो पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाए

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक

इस अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र देश के गौरवशाली इतिहास, त्याग, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 220वीं वीआईपी सुरक्षा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा मंगलवार सुबह तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 220वीं वीआईपी सुरक्षा बटालियन के कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर साइकिलों पर निकले जवानों ने आमजन को देशप्रेम का संदेश दिया।

Share:

Comments

Leave a comment