सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस समारोह: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट लोगों को किया सम्मानित

सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव, विदेश सहयोग और सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरांगनाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों और शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले परिजनों और नागरिकों की सूची में शांता जैन, रामप्यारी, साहबो देवी, विद्या देवी, केसर देवी, रामदेवी, संतोष, रामप्रकाश, प्रेमलता, शकुंतला देवी, विरेन्द्र कुमार, धर्मवीर पालीवाल, सुरेन्द्र सिंह, जयकिशन पांचाल, मांगेराम, दयानंद आंतिल, सतप्रकाश शर्मा, पीके अग्रवाल, अमित आर्या, स्नेहलता, इंदूबाला, भगवत शर्मा, सतबीर सिंह, आजाद सिंह, रणधीर सिंह दहिया, देवदत्त, नरेश, महेन्द्र सिंह, रामकिशन तथा जोगिन्द्र शामिल रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित वीर नारियां इस प्रकार हैं जिनमें कृष्णी देवी, सुदेश देवी, प्रकाशी, सुशीला देवी, निर्मला देवी, कमला, धनकौर, नाहनी देवी, संतोष देवी तथा संतरा शामिल रहीं।
विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट लोग और अधिकारी हुए सम्मानित
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की सूची में सामाजिक कार्यकर्ता शवेतांक, खिलाड़ी मिस्टर केशव, मैडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक कौशिक, एलडीएम सुनीता अरोड़ा, बिजली विभाग से एक्सईएन अश्वनी कौशिक, नगर परिषद गोहाना के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, गांव सनपेड़ा स्थित राजकीय स्कूल से प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार, गांव गुहणा स्थित राजकीय विद्यालय से प्राध्यापक प्रदीप कुमार, गांव मलिकपुर राजकीय विद्यालय से जेबीटी अध्यापक पवन, म्यूजिक अध्यापक मनप्रीत सिंह, लिपिक सुरेन्द्र कुमार, उपायुक्त कार्यालय से कम्प्यूटर ऑपरेटर इकबाल, सेवादार भतेरी, सिक्योरिटी गार्ड स्व. गुरदीप सिंह के परिजन, आंगनवाड़ी वर्कर राजवंती शामिल रहे।
पुलिस विभाग और अन्य प्रशासनिक कर्मी भी हुए सम्मानित। पुलिस विभाग से मुख्य सिपाही धीरज, मंदीप, संदीप, सिपाही हिमांशु, उप-निरीक्षक रत्तन, सहायक उप-निरीक्षक सुनील, विनोद, नवदीप, संजय, मुख्य सिपाही गुलशन, सिपाही सुनील, सेक्टर-7 स्थित सीआईए टीम से उप-निरीक्षक विवेक कुमार, जितेन्द्र व विक्रांत, मुख्य सिपाही अनिल, प्रदीप व अमित तथा आर्थिक अपराध शाखा से उप-निरीक्षक अमित कुमार शामिल रहे।
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता पुरस्कृत
मार्च पास्ट स्पर्धा में विजेताओं को मिला पुरस्कार। प्लाटून कमांडर अभिषेक के नेतृत्व में गृहरक्षी हरियाणा के जवानों की टुकड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा पुलिस (महिला) की टुकड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा क्रतिका के नेतृत्व में हिन्दूस्तान गाईड नेवी विंग की टुकड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने पुरस्कृत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान डा. सुभाष सिसोदिया ने मंच का संचालन कुशलतापूर्वक किया।