सोनीपत जिला कारागार में बंदियों ने सीखा योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया

सोनीपत जिला कारागार में बंदियों ने सीखा योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया

सोनीपत जिला कारागार में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से 8 सितंबर से 14 सितंबर तक छह दिवसीय प्रिजन स्मार्ट कोर्स का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. अविनाश चोपड़ा ने बंदियों को योग, प्राणायाम एवं विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को मानसिक तनाव से राहत दिलाने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा। जिला कारागार सोनीपत के जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से बंदियों को तनावमुक्त जीवन जीने में काफी लाभ महसूस हुआ है।

इन सभी गतिविधियों से बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक शांति को बढ़ावा देने में बहुत मदद मिलती है। उप-अधीक्षक संदीप बघेल ने सभी बंदियों से आह्वान किया कि वे योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। ऐसा करने से वे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकेंगे तथा सकारात्मक सोच के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर पाएंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment