सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बिना संकेतक खड़े कैंटर से टकराने से चालक की मौत

सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बिना संकेतक खड़े कैंटर से टकराने से चालक की मौत

सोनीपत के केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई है। गोपालपुर गांव के पास सड़क पर बिना संकेतक और सूचना पट्ट के खड़े कैंटर में पीछे से आ रहा दूसरा कैंटर टकरा गया। इस भयानक हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर बिना संकेतक के खड़ा था कैंटर

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शाहपुर गढ़ी, नरेला दिल्ली निवासी सूरज ने खरखौदा थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गवारू खुर्द निवासी 33 वर्षीय हाफिज खान उसके कैंटर पर चालक के रूप में काम करता था। यह कैंटर डीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चलता था। हाफिज खान कैंटर को लेकर बहरोड़, राजस्थान से नरेला दिल्ली की ओर जा रहा था। जब वह गोपालपुर गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, तब सड़क पर एक कैंटर खड़ा था। आरोप लगाया गया है कि कैंटर चालक ने सड़क पर वाहन खड़ा करते समय न तो कोई संकेतक चलाया और न ही कोई सूचना पट्ट लगाया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

टक्कर लगने के बाद हाफिज खान को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से उसे खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर वाहन मालिक सूरज भी अस्पताल पहुंचा और उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को गोपालपुर के पास दो वाहनों के आपस में टकराने की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक अशोक अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कराया। बाद में अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक शव की पहचान हाफिज खान के रूप में की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संबंधित वाहन चालक की पहचान करने और हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment