सोनीपत में स्वामित्व योजना के तहत मेयर ने बांटे प्लाट के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र

सोनीपत में स्वामित्व योजना के तहत मेयर ने बांटे प्लाट के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा क्षेत्र में रह रहे नागरिकों को प्लाट के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र बांटने की प्रक्रिया लम्बे अंतराल के बाद फिर से शुरू हो गई है। सोनीपत में नगर निगम मेयर राजीव जैन ने 10 परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित किये हैं। गुरुवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त विजय यादव की मौजूदगी में आवेदकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र पाने के बाद नागरिकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। लाल डोरे की रजिस्ट्री ना होने के कारण प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करने, बैंकों से ऋण लेने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की मरम्मत के लिए पैसा लेने में परेशानी होती थी।

मेयर राजीव जैन ने दिए निर्देश

इस अवसर पर मेयर जैन ने कहा कि योजना लागू होने के बाद गत वर्ष जुलाई एवं दिसंबर माह में लगभग 650 परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए थे। बाद में नगर निगम चुनाव और वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के चलते प्रमाण पत्र बनाने एवं वितरण करने का काम लटक गया था। उन्होंने पिछले सप्ताह ही अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए थे कि लाल डोरे के स्वामित्व वाले प्रमाण पत्रों को बनाने के काम में तेजी लाई जाये। जैन ने कहा कि विभिन्न कार्यों में संलग्न होने के कारण निगम में कर्मचारियों की कमी है परन्तु अब सभी प्रॉपर्टी आई डी मेकर की ड्यूटी लगाई गई है। जैन ने मालिकाना हक मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि लाल डोरा क्षेत्र में मालिकाना हक देने की योजना से अदालतों में चल रहे हजारों विवादों का भी निपटारा हो जायेगा।

अतिरिक्त निगम आयुक्त ने दी जानकारी

अतिरिक्त निगम आयुक्त विजय यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र के लाल डोरा में लगभग 14 हजार प्रॉपर्टी हैं। आवेदन के बाद पैमाइश और स्वयं प्रमाणित करने की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगता है। इसलिए धीरे धीरे सभी को मालिकाना हक दिया जायेगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment