सोनीपत में सड़कों के गड्ढे भरने और मरम्मत के काम में तेजी लाएं मेयर राजीव जैन

सोनीपत में सड़कों के गड्ढे भरने और मरम्मत के काम में तेजी लाएं मेयर राजीव जैन

सोनीपत नगर निगम मेयर राजीव जैन ने साेमवार काे निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। सोनीपत नगर निगम मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के कारण सड़कों में बने गड्ढों को भरने एवं सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से किया जाये। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिस स्थान पर बार-बार सड़क टूट जाती है उन्हें चिन्हित करके सीमेंटेड ब्लॉक की बनाई जाये। यह बैठक निगम कार्यालय में आयुक्त हर्षित कुमार की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों के सामने कई अहम बातें रखीं और स्थिति की समीक्षा की।

सड़कों के रखरखाव और एक्शन प्लान को लेकर निर्देश

राजीव जैन ने बैठक में कहा कि निगम क्षेत्र में लगभग 68 किलोमीटर लम्बी 27 सड़कों का रखरखाव लोक निर्माण विभाग के जिम्मे है। इसलिए विभाग की तरफ से मरम्मत का एक्शन प्लान तैयार करके दिया जाना चाहिए ताकि सड़कों पर कोई भी गड्ढा ना बचे। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि मामा भांजा चौक, ट्रक यूनियन, कामी रोड, ओल्ड रोहतक रोड समेत कई सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण राहगीरों को एवं वाहन चालकों को रोजाना काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट और आगामी योजनाएं

बैठक में कार्यकारी अभियंता पद्मभूषण ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि निगम की तरफ से गड्ढे भरने का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा हरपथ ऍप पर डाली जाने वाली शिकायतों के अनुसार गड्ढे भरवाए जाते हैं। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि निगम के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों की मरम्मत का काम बरसात ख़त्म होने के बाद शुरू किया जायेगा। जोन दो के म्युनिसिपल इंजीनियर मंजीत दहिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में ज्यादातर सड़कें लोक निर्माण विभाग की हैं। इसके अतिरिक्त वह अपने क्षेत्र की निगरानी करके एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि डिवीजन नंबर एक और दो में मरम्मत का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। विभाग से मंजूरी मिलते ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जायेगा। अंत में मेयर जैन ने कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment