सोनीपत में विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

सोनीपत में विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

सोनीपत में विधायक निखिल मदान ने रविवार को गुड़ मंडी स्थित पूर्व निगम पार्षद अतुल जैन के आवास पर बूथ नंबर 145 के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 137वां संस्करण सुना। विधायक निखिल मदान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम समाज में बेहतर काम करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाकर उन्हें पहचान देता है। इससे सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं के सराहनीय प्रयासों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

रामपुर के युवाओं के स्वच्छता अभियान का जिक्र

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवाई गांव के युवाओं आकाश और रोहन के स्वच्छता अभियान का जिक्र किया। दोनों युवाओं ने कचरे के बैग उठाकर सफाई अभियान शुरू किया। धीरे-धीरे अन्य युवा भी उनके साथ जुड़ते गए और स्वच्छता के लिए क्लीन-अप पटवाई नाम से समूह बनाया। यह समूह अब तक चार गंगा घाटों की सफाई कर चुका है और एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटा चुका है।

अमरनाथ यात्रा और स्वच्छता का उदाहरण

प्रधानमंत्री ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भी स्वच्छता और जनभागीदारी का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा के दौरान कठिन रास्तों पर हजारों स्वच्छता कर्मियों ने सेवा की और 400 मीट्रिक टन से अधिक कचरे को एकत्र कर उसका निपटारा किया गया। 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भी स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतुल जैन, नरेश वर्मा, नीरज आत्रेय, अनिल जैन, मुकेश मित्तल, प्रेमचंद जैन, नरेंद्र मंगला, दौलतराम मित्तल, कृष्ण जैन, नरेश शर्मा, मुकेश जैन और सुनील रोहिल्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment