सोनीपत में चमार जाति का नाम बदलने की घोषणा पर सामाजिक संगठनों ने जताया कड़ा एतराज, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

सोनीपत में चमार जाति का नाम बदलने की घोषणा पर सामाजिक संगठनों ने जताया कड़ा एतराज, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

चमार जाति का नाम बदलने की घोषणा पर सामाजिक संगठनों की बैठक

घोषणा पर जताया एतराज, जल्द राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सोनीपत/रणवीर रोहिल्ला/ 26 अगस्त 2026 //अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सोनीपत के ककरोई रोड पर स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चमार जाति का नाम बदलकर 'मेघवाल' किए जाने की घोषणा पर कड़ा ऐतराज जताया गया। इस घोषणा से संपूर्ण समाज में भारी रोष, असंतोष और मानसिक पीड़ा व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले 1 से 2 दिन के भीतर महामहिम राज्यपाल हरियाणा और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को इस प्रस्ताव को निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही इसकी प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री को भी प्रेषित की जाएगी।

ऐतिहासिक पहचान पर प्रहार और समाज की भावनाएं

बैठक के मुख्य बिंदुओं में ऐतिहासिक पहचान पर प्रहार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि चमार समाज का एक गौरवशाली, समृद्ध और प्राचीन इतिहास रहा है। समाज की सहमति के बिना उसकी ऐतिहासिक पहचान को बदलना उसके स्वाभिमान पर सीधा हमला है। महापुरुषों की विरासत के तहत जगतगुरु संत शिरोमणि रविदास जी महाराज और बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रेरणा से जुड़े अनेक महापुरुषों ने इस समाज में जन्म लेकर देश का मार्गदर्शन किया है। नाम बदलने का यह प्रयास इस महान विरासत को धूमिल करता है।

तत्काल निरस्तीकरण की मांग और प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति

सभी संगठनों ने एक स्वर में मांग की है कि राज्य सरकार इस प्रकार की किसी भी घोषणा या प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से वापस ले और निरस्त करे। बैठक में मुख्य रूप से प्रतिनिधि व संगठन में राजेश कटारिया दी अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी ककरोई रोड सोनीपत, आरके.पौरिया, सागर एवं सशक्त भीम समाज सोनीपत, रतन सिंह भाटिया, भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति सोनीपत, कृष्ण भाटिया श्री गुरु रविदास सभा लाल दरवाजा सोनीपत, बसंत चालिया भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर समाज सेवा समिति सोनीपत उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment