सोनीपत में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को लेकर हुई पत्रकार वार्ता, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

सोनीपत में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को लेकर हुई पत्रकार वार्ता, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

सोनीपत, चौदह सितंबर। छोटूराम चौक स्थित माई भारत कार्यालय में सोमवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता माई भारत सोनीपत की जिला युवा अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) अंजली चौधरी ने की।

माई भारत पोर्टल पर शुरू हुआ पंजीकरण

अंजली चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। इसके साथ ही युवाओं को अपने विचार, नवाचार व नेतृत्व क्षमता प्रस्तुत करने का सुअवसर देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का पहला चरण माई भारत पोर्टल पर शुरू हो चुका है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पंद्रह से उनतीस वर्ष आयु वर्ग के युवा ले सकते हैं भाग

इस कार्यक्रम में पंद्रह से उनतीस वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। जिले के युवा माई भारत पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। युवा अपने विचार व अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र की प्रगति के महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मक सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता का सही दिशा में उपयोग करना बहुत जरूरी है। उन्होंने सोनीपत जिले के सभी युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उनके अनुसार, इस संवाद के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने, अपने विचार साझा करने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सक्रिय योगदान देने का अवसर मिलेगा।

Share:

Comments

Leave a comment