सोनीपत में बड़ी कार्रवाई: एक किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सोनीपत में बड़ी कार्रवाई: एक किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सोनीपत में क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई है। आरोपी की पहचान शिव कॉलोनी निवासी रामबाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो 484 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-27 में मामला दर्ज किया गया है।

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर की रात को क्राइम यूनिट सेक्टर-27 में तैनात उप निरीक्षक सुखबीर अपनी टीम के साथ मुरथल अड्डा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी रामबाबू गांजा बेचने की फिराक में मुरथल रोड पर गंदे नाले के पास सफेद थैली लेकर खड़ा था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को बताए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह युवक घबरा गया और भागने लगा। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बरामद हुआ गांजा

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब युवक की तलाशी ली गई। तब उसके पास मौजूद सफेद थैली से गांजा बरामद हुआ। इस बरामद गांजा का कुल वजन एक किलो 484 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी से गांजा रखने का वैध लाइसेंस मांगा। लेकिन आरोपी पुलिस के सामने कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

क्राइम यूनिट सेक्टर-27 में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेश ने अपनी टीम के साथ पूरी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद गांजा को अपने कब्जे में ले लिया है। और इस पूरे मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment