सोनी सब ‘यादें’ में बड़ा ट्विस्ट: डेलनाज़ ईरानी बनीं ‘चांदनी’, कहानी में आया इमोशनल मोड़

सोनी सब ‘यादें’ में बड़ा ट्विस्ट: डेलनाज़ ईरानी बनीं ‘चांदनी’, कहानी में आया इमोशनल मोड़
सोनी सब के यादें में अपने किरदार पर बोलते हुए डेलनाज़ ईरानी ने कहा – ‘चांदनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह एक साथ ड्रामेटिक, ग्लैमरस, इमोशनल और नाज़ुक है'”
 सोनी सब का शो यादें अपनी भावनात्मक कहानी और गहराई से बुने किरदारों के सफ़र के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। चल रही कहानी में एक नया दिलचस्प मोड़ जोड़ते हुए, अनुभवी अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी शो में खास भूमिका निभाने जा रही हैं।
अपनी यादगार परफॉर्मेंस और जीवंत स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर डेलनाज़ ईरानी का ‘चांदनी’ के रूप में शो में आना कहानी को एक नया आयाम देने वाला है। कभी लाखों लोगों की चहेती रही चांदनी आज भी अपने ग्लैमर, शोहरत और चाहने वालों की दुनिया में जीती है।
लेकिन उसकी ज़िंदगी तब अप्रत्याशित मोड़ लेती है जब वह अस्पताल में मरीज बनकर आती है और ज़िद करती है कि उसका इलाज सिर्फ़ डॉ. देव करें वही डॉक्टर जिस पर वह कभी पूरी तरह भरोसा करती थी। लेकिन चांदनी को यह नहीं पता कि डॉ. देव अब पहले जैसे डॉक्टर नहीं रहे, क्योंकि उन्होंने अपनी याददाश्त खो दी है और पेशे से दूर हो गए हैं। उनकी एंट्री शो में भावनात्मक टकराव, छुपे हुए सच और डॉ. देव के लिए चुनौतीपूर्ण हालात लेकर आती है।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए डेलनाज़ ईरानी ने कहा, “चांदनी के बारे में मुझे सबसे ज़्यादा यह पसंद है कि वह एक साथ ड्रामेटिक, ग्लैमरस, इमोशनल और नाज़ुक है। उसे लगता है कि वह अब भी वही सुपरस्टार है, जिससे हर कोई दीवाना है  और यही उसे एक तरफ़ मनोरंजक और दूसरी तरफ़ दिल तोड़ने वाला बनाता है।
इक़बाल खान के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास है। वह उन कलाकारों में से हैं जो बेहद सहज और ईमानदार परफॉर्मर हैं, और हर सीन में सच्चाई लेकर आते हैं। शो में हमारे बीच कई इंटेंस सीन हैं, लेकिन कैमरे के पीछे हम अक्सर हँसते रहते हैं। इस शो का हिस्सा बनना शानदार है और मुझे लगता है कि दर्शक डॉ. देव और चांदनी के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद करेंगे।”
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment