विद्यार्थियों ने तिरंगे के संग सेल्फी लेकर जाहिर किया देश के प्रति प्रेम

Team Atal Hind11 August 20261 min read13 viewsसिरसा
विद्यार्थियों ने तिरंगे के संग सेल्फी लेकर जाहिर किया देश के प्रति प्रेम

सिरसा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने तिरंगे के संग सेल्फी लेकर देश के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। यह आयोजन देश की आजादी के 80वें पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा' अभियान के तहत किया गया।

घर-घर तिरंगा अभियान के तहत हुई सेल्फी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों के संग हर घर तिरंगा के संग सेल्फी करवाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह राष्ट्रीय तिरंगे के साथ देखने लायक था।

प्रधानाचार्य मदन मलिक के विचार

विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने इस अवसर पर कहा कि अगस्त का महीना आजादी के जश्न का महीना है। हम सबको यह पर्व मिल जुल कर मनाना चाहिए।

हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय का संदेश

विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य पूरे भारतवर्ष में बहुत ही उत्साह और जोश से मनाया जा रहा है। हमें भी इस पावन पवित्र राष्ट्रीय पर्व पर सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शहीदों के सम्मान में, राष्ट्र के सम्मान में, भारतीय संस्कृति और परंपरा जहां त्याग ही पाठशाला है, हर घर घर तिरंगा फहराना चाहिए। भारतीय ने कहा कि सेल्फी के साथ तस्वीर लेने से विद्यार्थियों में भी देश भक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।

उपस्थित गणमान्य और स्टाफ सदस्य

इस अवसर पर विद्यालय के एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार, गणित सम्राट रीतेंद्र पांडे, हर घर तिरंगा विद्यालय के नोडल अधिकारी सरदार दलजीत सिंह, संदीप कुमार और मनवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment