सुभाष बराला ने जाखल के दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 58.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सुभाष बराला ने जाखल के दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 58.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प: सुभाष बराला*

*-राज्यसभा सांसद ने जाखल के दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 58.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

योगेश खनेजा/जाखल मंडी /05 सितंबर  2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शनिवार को जाखल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

राज्यसभा सांसद ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रेलवे कॉलोनी में 3 नए क्लास रूम तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाजीगर बस्ती में 3 नए क्लास रूम, रसोईघर एवं चारदीवारी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन दोनों विकास कार्यों पर करीब 58.66 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत एवं विद्यालय परिवार की ओर से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का स्वागत किया गया।

शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव

इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सांसद सुभाष बराला ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में आधुनिक एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में नए क्लास रूम के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त एवं सुविधाजनक स्थान मिलेगा। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा शिक्षकों को भी बेहतर वातावरण में शिक्षण कार्य करने में सुविधा होगी।

विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि का विवरण

सांसद बराला ने बताया कि रेलवे कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 3 नए क्लास रूम के निर्माण पर करीब 22.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार बाजीगर बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 3 नए क्लास रूम, रसोईघर एवं चारदीवारी के निर्माण पर करीब 35.98 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत लगभग 58.66 लाख रुपये है।

उन्होंने कहा कि जाखल क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ विद्यालयों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा उनके समग्र विकास में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प

राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करना आवश्यक है। शिक्षित, सक्षम और संस्कारवान युवा पीढ़ी ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। इसी उद्देश्य से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से तथा तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण

सुभाष बराला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विद्यालयों में भवनों का निर्माण करवाना नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के हित में आवश्यक विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन विकास कामरा, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष भाम्बू, अर्जुन सिंह, दुल्ला राम, विद्यालयों के शिक्षकगण, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment