IPS Anustha Kalia: Blinkit की नौकरी छोड़कर महज 24 साल की उम्र में IPS बनकर दिखाया, जानिये कौन हैं IPS अनुष्ठा कालिया ?

 
IPS Anustha Kalia: Blinkit की नौकरी छोड़कर महज 24 साल की उम्र में IPS बनकर दिखाया, जानिये कौन हैं IPS अनुष्ठा कालिया ?

 

 

 

IPS Anustha Kalia Success Story: यूपीएससी की परीक्षा पास करके देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले अफसरों में शामिल हैं आईपीएस अनुष्ठा कालिया। अनुष्ठा कालिया की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने प्राइवेट नौकरी को छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और आईपीएस अधिकारी बनकर दिखाया। 

जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया ने Blinkit में डेटा साइंटिस्ट की नौकरी शुरु की थी लेकिन बाद में उन्होंने इस नौकरी को छोड़ दिया और देश की सेवा के लिए अफसर बनने की ठान ली। उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की और आईपीएस अधिकारी बनकर दिखाया। 

आईपीएस अनुष्ठा कालिया दबंग अफसरों में शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान से जुड़े हथियारों के बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया था और अपनी योग्यता का परिचय दिय़ा था। इसी के चलते उन्हे केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से भी सम्मानित किया गया ।

ips kalia

अनुष्ठा कालिया राजस्थान कैडर की हैं अधिकारी
आईपीएस अनुष्ठा कालिया राजस्थान कैडर की 2022 बैच की अधिकारी हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में डीसीपी के पद पर है। 

दिल्ली की रहने वाली हैं अनुष्ठा कालिया 
आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया मूल रुप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता पुष्पेंद्र सिंह कालिया प्राईवेट क्षेत्र में नौकरी करते थे, वहीं उनकी माता बेला देवी कानून मंत्रालय में अधिकारी हैं। 

IPS अनुष्ठा कालिया की पढाई और नौकरी
आईपीएस अनुष्ठा कालिया की पढाई दिल्ली से ही हुई है। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो ब्लिकिंट में डेटा साइंटिस्ट के पद पर नौकरी करने लगी थी। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद उन्होने नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी शुरु कर दी। उन्होंने UPSC CSE 2021 में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 143वीं रैंक हासिल की और महज 24 वर्ष की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गईं।

IPS अनुष्ठा कालिया की शादी

शुरुआत में उन्हें AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर आवंटित हुआ था। बाद में उन्होंने अपने ही बैच के आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ से विवाह किया। जयपुर निवासी विशाल जांगिड़ ने UPSC में 173वीं रैंक हासिल की थी। विवाह के आधार पर अनुष्ठा का कैडर बदलकर राजस्थान कर दिया गया है।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

84 Articles

अटल हिंद (Atal Hind) भारत और दुनिया भर की सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य पाठकों को न केवल खबरों से अपडेट रखना है, बल्कि उन्हें देश-दुनिया में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों का सही और गहरा विश्लेषण प्रदान करना भी है।