सुधीर चौधरी बोले- राहुल गांधी मोदी सरकार से निराश युवा पीढ़ी की भरोसेमंद आवाज

Team Atal Hind11 August 20262 min read5 viewsगुरुग्राम
सुधीर चौधरी बोले- राहुल गांधी मोदी सरकार से निराश युवा पीढ़ी की भरोसेमंद आवाज

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और नेता सुधीर चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नए भारत की भरोसेमंद आवाज बताया है। गुरुग्राम में फतह सिंह उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, सुधीर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी का बोलना मोदी सरकार से निराश हो चुकी युवा पीढ़ी को आवाज देता है।

छात्रों की गूंज और उम्मीद

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में आने वाले युवाओं के चेहरों को लेकर उन्होंने कहा कि उनमें उन्माद या गुस्सा नहीं होता, बल्कि वे अपनी आंखों में उम्मीद लिए आते हैं। उन्हें लगता है कि सामने खड़ा व्यक्ति राहुल गांधी नहीं बल्कि उम्मीद और भरोसा है, जो हर उस व्यक्ति की बात सुन रहा है जिसे न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुन रहे हैं, न सरकार, न सत्ता और न ही व्यवस्था।

समस्याओं के मूल और राहुल की राजनीति

सुधीर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के कलेजे के उस बिंदु को छूते हैं जहां गहरी निराशा छिपी है। वे कभी नहीं कहते कि हम यह कर देंगे, वह कर देंगे, बल्कि वे बस बताते हैं कि दिक्कत कहां है और सिस्टम में चीज ठीक होने पर यह कैसे ठीक हो सकती है। वे महात्मा गांधी और मोहब्बत की बात करते हैं।

दुश्मन नहीं लेकिन समस्याओं के मूल में भाजपा नेता

उन्होंने साफ कहा कि मोदी, शाह, अदानी दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो समस्याएं हैं, उनके मूल में यही लोग हैं। राहुल गांधी की मौजूदगी युवाओं को निर्भीक बनाती है और वे मंच से ही नफरती कुलपतियों को संदेश देते हैं कि डरे नहीं, हम हैं। युवा किसी नेता का अंध-समर्थन नहीं बल्कि अपने भविष्य के लिए भरोसेमंद आवाज चाहते हैं।

बिना टेलीप्रॉम्पटर के एआई और डेटा पर बात

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एआई से लेकर डेटा, मैन्युफैक्चरिंग और एजुकेशन सिस्टम पर जिस तरीके से बोलते हैं वह देखना अद्भुत है। बिना टेलीप्रॉम्पटर के हजारों पढ़े लिखे नॉलेज रखने वाले युवाओं के बीच ऐसे विषयों पर बोलना मामूली बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार, संघ और भाजपा को राहुल गांधी की यही बात सहन नहीं हो रही है क्योंकि वे धर्म, जाति, रंग और नफरत के बजाय जनता के असल सवालों पर राजनीति कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment