सुमन सैनी बोलीं- 1.80 लाख आय वाले भी लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा में शामिल

लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, योग, आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है : सुमन सैनी
1.80 लाख रुपए आय वाले परिवार भी लाडो लक्ष्मी योजना में होंगे शामिल
सुरेश अरोड़ा /बाबैन /12 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष विभाग द्वारा आयुष ग्राम कलाल माजरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। शिविर में आयुष विभाग की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की तथा चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ मौके पर ही आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा प्रकाशित स्वास्थ्य संबंधी पुस्तिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुमन सैनी ने कहा कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, योग, आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण भी उतना ही आवश्यक है जितना बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सुमन सैनी ने पौधारोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
गुढ़ा व आसपास के 24 गांवों के लोगों को 70 से अधिक विभिन्न प्रकार के टेस्ट और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ा में एम3एम फाउंडेशन द्वारा दान की गई स्मार्ट हेल्थ कियोस्क मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन के शुरू होने से अब पीएचसी गुढ़ा के अंतर्गत आने वाले करीब 24 गांवों के नागरिकों को 70 से अधिक विभिन्न प्रकार के टेस्ट और स्वास्थ्य जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
सुमन सैनी पीएचसी गुढ़ा में स्मार्ट हेल्थ कियोस्क मशीन का शुभारंभ करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। स्मार्ट हेल्थ कियोस्क के माध्यम से गुढ़ा क्षेत्र के लोगों को अनेक प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें छोटी-छोटी जांच के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने इस पहल के लिए एम3एम फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक होंगी।
लाडवा में जल्दी बनेगा 50 बैड का अस्पताल
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 50 बैड का अस्पताल बनाने की घोषणा के बाद अभी तक 50 बैड अस्पताल बनाने और स्टाफ में वृद्धि की स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्दी ही लाडवा में 50 बिस्तर अस्पताल होगा। इसी महीने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में एक बेहोशी रोग विशेषज्ञ को नियुक्ति किया गया। बरोट और गुढ़ा केन्द्र पर भी एक-एक चिकित्सा अधिकारी लगाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा का 51 लाख रुपए के विशेष अनुदान राशि से नवीनीकरण भी किया गया है।
1.80 लाख रुपए आय वाले परिवार भी लाडो लक्ष्मी योजना में होंगे शामिल
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे उनको पूरा किया जा रहा है। इनमें बहनों से 2100 रुपए देने का वायदा भी शामिल था। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करके इस योजना को लागू किया। इस योजना का 10 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभ उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करने जा रहे हैं, अब 1 लाख 80 हजार तक आय वाले इस योजना के दायरे में आएंगे। लगभग 10 लाख महिलाएं और योजना में शामिल होंगी।
पीएचसी डीग की नई बिल्डिंग का किया जा रहा है निर्माण
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डीग की नई इमारत का कार्य निर्माणाधीन है, अभी लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। इसी तरह सीएचसी बाबैन के परिसर में निर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के बिल्डिंग के निर्माण का कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सब सेंटर अन्तहेड़ी की नई निर्माणाधीन इमारत का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है और सब सेंटर बहलोलपुर की नई निर्माणाधीन इमारत का कार्य लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा सब सेंटर खानपुर जाटान की नई निर्माणाधीन इमारत का कार्य लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
इस अवसर पर इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, एम3एम फाउंडेशन के प्रधान ऐश्वर्या महाजन, बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, लाडवा मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, जगदीप बहलोल पुर, विजय गाबा, अनिल टाटकी, भीम बेरथला, रिंकू कश्यप, सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान जितेन्द्र खैरा, जिला प्रधान दुनी चन्द टाटका, सरपंच सोहनलाल, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा, एसएमओ डॉ. कृष्ण कांत, डॉ. संतोष, भाजपा नेत्री पुनम सैनी, रीना सैनी, नेहा सैनी, ऋषिपाल डूडी, सरपंच सोहन लाल, सरपंच सुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र गोजरे, गुरनाम सिंह के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।