बीजेपी में गए नेताओं की हो रही दुर्गति, राव इंद्रजीत बड़ा उदाहरण: सुनैना चौटाला

इनेलो महिला प्रभारी व मुखर वक्ता सुनैना चौटाला ने रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों में जनसंपर्क कर सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल जी का 113वां जयंती समारोह इस बार 27 सितंबर 2026 को नूंह में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश के लाखों लोग नूंह में पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती तनुजा जी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी महिला प्रधान कमला शर्मा ने की।
बीजेपी सरकार पर तीखा हमला
श्रीमती सुनैना चौटाला ने कहा कि आज हर वर्ग बीजेपी की नीतियों से परेशान है। जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है और एक बार फिर उम्मीद इनेलो पार्टी और चौधरी अभय चौटाला से लगाए हुए है। यह तभी संभव है जब समस्त हरियाणा एकजुट होकर आने वाली 27 सितंबर को नूंह पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएगा। जनता घर-घर जाकर इनेलो पार्टी की नीतियों का प्रचार करे। ताकि इस निकम्मी गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया जा सके। सुनैना चौटाला ने कहा कि पहले अंग्रेजी शासन काल में देश की हालात खराब थी और देश की जनता का खून चूसने का काम किया जाता था। उससे तो आजादी मिल गई लेकिन यह बीजेपी सरकार लगातार देश और प्रदेश की जनता का खून चूसने का काम कर रही है। जब जनता सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती है तो सरकार उन्हें लाठी से पीटने का काम करती है। इन लुटेरे लोगों ने हद तो तब कर दी जब करोड़ो लोगों की भावनाओं को राम मंदिर में चंदा चोरी करके आहत करने का काम किया। आज जरूरत है उनके खिलाफ एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने की।
भाईचारा तोड़ने का लगाया आरोप
इनेलो नेत्री ने बीजेपी सरकार को भाईचारे को तोड़ने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में भाईचारा तोड़ने का काम किया है। यह सरकार कहीं हिंदू-मुसलमान तो कहीं जाट और नॉन-जाट की राजनीति का गंदा खेल खेलने का काम करती है। वहीं आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी की बी टीम बनकर प्रदेश को बीजेपी के हाथों लुटवाने का काम कर रहे हैं। अब हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना है। कांग्रेस में आज अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। जो लोग बीजेपी और कांग्रेस मुक्त देश-प्रदेश बनाने की बात करते थे आज वह खुद बीजेपी और कांग्रेस युक्त हो गए हैं। ये सत्ता सुख भोगने वाले लोग हैं और इनको हरियाणा की जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
राव इंद्रजीत सिंह के बहाने साधा निशाना
राव इंद्रजीत सिंह जैसे व्यक्ति का रोजाना बीजेपी में अपमान हो रहा है लेकिन फिर भी वे बीजेपी में बने हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि इनको मान-सम्मान और इलाके के विकास की जरूरत नहीं बल्कि केवल सत्ता सुख की जरूरत है। इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्षा तनुजा ने कहा कि जब ताऊ देवीलाल ने 100 रुपये पेंशन देने का काम किया था तो आज वह पेंशन बढ़कर 3200 रुपये हो गई है। अब जब इनेलो की सत्ता आएगी तो पार्टी 7000 रुपये पेंशन देने का काम करेगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी रणबीर मंदोला, जिला प्रधान डाॅ. राजपाल यादव, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल, वरिष्ठ नेता संपत डहनवाल, युवा जिला प्रधान नीरज डहनवाल, कोसली हलका प्रधान कुलदीप यादव, रेवाड़ी हलका प्रधान वरुण गांधी, बावल हलका प्रधान सुमेर सिंह बनीपुर, लीगल सेल जिला संयोजक एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर, जिला प्रधान महासचिव नरेश यादव बोहरा जी, रामकिशन छिल्लर, सुमित्रा देवी महिला प्रधान कोसली, युवा हलका प्रधान सचिन झाबुआ, कोसली युवा प्रधान कृष्ण बोहका, रेवाड़ी हलका युवा प्रधान गौरव सैनी, करतार ठेकेदार जाटुवास, पूर्व सरपंच पूनम यादव सुरखपुर, पूर्व सरपंच खजान सिंह, ऊषा सरपंच बुडानी, बल्ली महलावत, ललित टिकला, रामपत झाबुआ, सुखबीर झाबुआ, महिपाल बुडानी, रमेश यादव, सतीश यादव, युवा कार्यकर्ता दीपक बनीपुर, मनीष बुडानी, सुरेंद्र ढाकिया, सुरेंद्र कौर राठी, अमरजीत, राजेंद्र आशियाकी, शमशेर सिंह, त्रिलोक सिंह, मोहर सिंह, होशियार सिंह बुडानी, हितेश रंगा, धर्मवीर बिट्टू, ईश्वर सिंह, दलीप सिंह, ओमप्रकाश, सरिता बुड़ाना, मंजू, पूजा, ऊषा सहित सुर्खपुर, बुडाना, जटवाड़ा मोहल्ला बावल और झाबुआ के कार्यक्रमों में सैकड़ों महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।