गांव सुंगरपुर में बाबा शाहजी की स्मृति में आज होगा विशाल खेल मेला और भंडारा आयोजित

गांव सुंगरपुर में परमसिद्ध बाबा शाहजी महाराज की स्मृति में 10 सितंबर गुरुवार को हैवीवेट सर्कल कबड्डी विशाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस खेल मेले में दूर दराज के क्षेत्रों से दर्जनों टीम भाग लेंगी तथा विजेता टीमों को लाखों रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बाबा शाहजी का भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। इस भंडारे में अनेक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
मेला कमेटी द्वारा दी गई जानकारी
यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी सदस्य कृष्ण वर्मा सुंगरपुर ने बताया कि हर वर्ष परम सिद्ध बाबा शाहजी की याद में खेल मेला आयोजित किया जाता है। उसी कड़ी में अबकी बार भी गुरुवार 10 सितंबर को खेल मेला हैवीवेट सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। कृष्ण वर्मा का कहना था कि इस दौरान सीसर निवासी जोगिंदर फौजी अपनी कमेंट्री से उपस्थित खेल प्रेमियों का बखूबी मनोरंजन करवाएंगे।
विजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार
इस सर्कल कबड्डी में विजेता टीम को 1 लाख रुपए की नगद राशि तथा उप विजेता टीम को 71 हजार रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11-11 हजार रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस सर्कल कबड्डी खेल महाकुंभ में बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके पर खेल मेला कमेटी सदस्य डॉ. अमित तंवर, डॉ. राकेश शेखावत, महेंद्र सेठ, समुन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रधान राजपाल, नसीब तंवर, राजेश तंवर, कैलाश स्वामी, अजीत तंवर, मंगतू राम गुर्जर आदि भी इस अवसर पर मौजूद थे।