रेवाड़ी पहुंचने पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन का अजय कांटीवाल व जयवीर योगी ने किया स्वागत

रेवाड़ी पहुंचने पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन का अजय कांटीवाल व जयवीर योगी ने किया स्वागत

अटल हिन्द ब्यूरो, रेवाड़ी। अजय कांटीवाल एवं जयवीर योगी ने ओबीसी मोर्चा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष जयवीर योगी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन के रेवाड़ी पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। यह कार्यक्रम जयवीर योगी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया था, जहां जलपान एवं स्नेहिल मिलन कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन का अभिनंदन किया।

संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और मार्गदर्शन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस अवसर पर भाजपा नेता अजय कांटीवाल और जयवीर योगी ने सुनील सैन का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनसेवा से जोड़ने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता का संकल्प

सभी ने संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अजय कांटीवाल ने कहा कि स्नेह, संवाद और संगठन के प्रति समर्पण ही हमारी शक्ति है। कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंध और आपसी संवाद संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment