तरावड़ी की एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी के दो खिलाड़ियों का जिलास्तरीय टीम में चयन

तरावड़ी की एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी के दो खिलाड़ियों का जिलास्तरीय टीम में चयन

हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स में एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी तरावड़ी के क्रिकेट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के दो होनहार खिलाड़ियों अगमप्रीत और अरमान सिंह ने बेहतरीन खेल कौशल, मेहनत और लगन کے दम पर क्रमशः अंडर-19 और अंडर-17 करनाल जिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है।

अगमप्रीत और अरमान सिंह ने इस शानदार प्रदर्शन से अपने माता-पिता, स्कूल, कोच, अकादमी और तरावड़ी का नाम रोशन किया है। अकादमी के खिलाड़ी अगमप्रीत, जो कि किरपाल सिंह के पुत्र हैं और सौंकड़ा के निवासी हैं, उन्होंने पहले अंडर-19 ब्लॉक टीम में अपनी जगह बनाई थी। ब्लॉक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने अपने खेल कौशल के दम पर अंडर-19 करनाल जिला टीम में भी चयन हासिल किया है।

अंडर-17 वर्ग में अरमान सिंह का चयन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरमान सिंह, जो कि हरजीत सिंह के पुत्र हैं और गालिबखेड़ी के निवासी हैं, उन्होंने अंडर-17 ब्लॉक टीम में चयन के बाद अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। उन्होंने उत्कृष्ट खेल के आधार पर अंडर-17 करनाल जिला टीम में भी अपना स्थान सुनिश्चित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी तरावड़ी के क्रिकेट कोच मोहित सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा, अनुशासन, तकनीकी कौशल और कड़ी मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। इसके परिणामस्वरूप उन्हें जिला स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी के ओनर अनमोल अनेजा ने खुशी व्यक्त करते हुए अगमप्रीत और अरमान सिंह को बधाई दी है।

छोटे शहर की प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने का प्रयास

अनमोल अनेजा ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया है। एथलीड स्पोर्ट्स अकादमी तरावड़ी का मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है।

अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए तैयार करना है। अकादमी में खिलाड़ियों की खेल तकनीक, फिटनेस, स्किल्स और आत्मविश्वास को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अकादमी प्रबंधन का कहना है कि अगमप्रीत और अरमान सिंह की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा प्रेरणा का स्रोत है।

Share:

Comments

Leave a comment