तरावड़ी में श्री खाटू श्याम लखदातार परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाल व्यास ऋषभ देव का किया सम्मान

Team Atal Hind7 August 20261 min read24 viewsधर्म
तरावड़ी में श्री खाटू श्याम लखदातार परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाल व्यास ऋषभ देव का किया सम्मान

श्री खाटू श्याम लखदातार परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाल व्यास ऋषभ देव जी का श्रद्धा और सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। तरावड़ी के वार्ड नंबर-6 स्थित श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में सातवीं श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बाल व्यास को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक प्रमोद बंसल, विनीत बंसल, अशोक बंसल, नरेश बंसल, नितेश मंगल, अंकुर गर्ग, अंकुश गर्ग उर्फ मोंटी, अंश गर्ग सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने ब्रह्मपुराण कथा में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया और कथा का रसपान किया।

बाल व्यास ऋषभ देव की वाणी से बह रही है भक्ति की गंगा

ट्रस्ट के संरक्षक प्रमोद बंसल ने कहा कि बाल व्यास ऋषभ देव जी अपनी ओजस्वी और मधुर वाणी से तरावड़ी की पावन धरा पर सनातन संस्कृति और धर्म की अलख जगा रहे हैं। उनकी कथा से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कार और जीवन जीने की नई प्रेरणा मिल रही है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक सोच का विस्तार होता है। विनीत बंसल ने कहा कि पंडित आचार्य शुभम शास्त्री के नेतृत्व में सातवीं श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है। बाल व्यास ऋषभ देव जी जिस भाव और सरल शैली से कथा का अमृतपान करा रहे हैं, उससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का आनंद ले रहे हैं। वास्तव में तरावड़ी में इन दिनों भक्ति और आस्था की गंगा प्रवाहित हो रही है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। उपस्थित लोगों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment