तरावड़ी में बाल व्यास ऋषभ देव जी दे रहे सनातन संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा : समाजसेवी प्रदीप गुप्ता

Team Atal Hind9 August 20261 min read24 viewsकरनाल
तरावड़ी में बाल व्यास ऋषभ देव जी दे रहे सनातन संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा : समाजसेवी प्रदीप गुप्ता

तरावड़ी के श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर वार्ड नंबर-6 में सातवीं श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में श्री हंस राइस एंड जनरल मिल्स के सीएमडी एवं समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने इस दौरान श्रद्धा एवं सम्मान के साथ बाल व्यास ऋषभ देव जी का अभिनंदन किया। कथा के उपरांत उन्होंने आरती में भी हिस्सा लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया और आयोजन समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

सनातन संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कथा के दौरान बाल व्यास ऋषभ देव जी ने समाजसेवी प्रदीप गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदीप गुप्ता ने काफी देर तक कथा का श्रवण करते हुए धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में पंडित आचार्य शुभम शास्त्री एवं पंडित शिवदत्त शर्मा के नेतृत्व में आयोजित श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव से तरावड़ी का वातावरण पूरी तरह धार्मिक एवं भक्तिमय हो उठा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों को सनातन संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश

प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कथा के माध्यम से बाल व्यास ऋषभ देव जी श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने जीवन में धर्म एवं संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और भजनों, कथा वाचन तथा आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा जहाँ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share:

Comments

Leave a comment