तरावड़ी में बाल व्यास ऋषभ देव जी दे रहे सनातन संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा : प्रदीप गुप्ता

Team Atal Hind8 August 20261 min read36 viewsधर्म
तरावड़ी में बाल व्यास ऋषभ देव जी दे रहे सनातन संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा : प्रदीप गुप्ता

तरावड़ी के वार्ड नंबर-6 स्थित श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में चल रहे सातवें श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव में श्री हंस राइस एंड जनरल मिल्स के सीएमडी एवं समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ बाल व्यास ऋषभ देव जी का अभिनंदन किया। कथा के उपरांत उन्होंने आरती में भी हिस्सा लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा के दौरान बाल व्यास ऋषभ देव जी ने समाजसेवी प्रदीप गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

धार्मिक वातावरण का आनंद और आयोजन समिति की सराहना

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रदीप गुप्ता ने काफी देर तक कथा का श्रवण करते हुए धार्मिक वातावरण का आनंद लिया और आयोजन समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में पंडित आचार्य शुभम शास्त्री एवं पंडित शिवदत्त शर्मा के नेतृत्व में आयोजित श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव से तरावड़ी का वातावरण पूरी तरह धार्मिक एवं भक्तिमय हो उठा है।

सनातन संस्कृति और धर्म से जुड़ने का संदेश

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों को सनातन संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से बाल व्यास ऋषभ देव जी श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने जीवन में धर्म एवं संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

भक्तिमय रहा मंदिर परिसर का माहौल

कथा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भजनों, कथा वाचन और आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन की रिपोर्टिंग रोहित लामसर द्वारा तरावड़ी से की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment