तरावड़ी में विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने 34 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक कबीरपंथी ने किया 34 लाख रुपये के कार्यों का शुभारंभ
500 मीटर लंबी गली पर खर्च होंगे 19 लाख, बुटाना मेन रोड से परमजीत के खेत तक 8 किल्ले के रास्ते पर लगेंगे 15 लाख रुपये
रोहित लामसर /06 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
तरावड़ी में विकास कार्यों को रफ्तार मिली है। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने गांव अरजेहड़ी में ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने करीब 34 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया है। इस दौरान गांव के सरपंच रिंकू, मंडल अध्यक्ष मुकेश भारती सहित मंडल के कार्यकर्ता, ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गांव में करीब 500 मीटर लंबी गली का निर्माण करवाया जाएगा। इस गली के निर्माण पर लगभग 19 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके साथ ही बुटाना मेन रोड से परमजीत के खेत तक करीब 8 किल्ले के रास्ते का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस रास्ते के निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता
इस अवसर पर विधायक कबीरपंथी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, गली, रास्ते और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
भविष्य में विकास की गति को और तेज किया जाएगा
ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी गांवों में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को बेहतर सड़कें, गलियां और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्य शुरू करवाने पर विधायक व सरकार का आभार जताया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा होगा।